राजनांदगांव| शौर्य व त्याग की मूर्ति कुर्मी समाज के कुल पुरुष वीर राष्ट्रीय महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 14 फरवरी को सिंघमेंड़, महाराष्ट्र से यात्रा निकली है जो 16 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। राजनांदगांव, दुर्ग भिलाई, रायपुर होते हुए 19 फरवरी 2026 को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी। यात्रा 16 फरवरी को 12.30 बजे छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। जहां पाटेकोहरा (चिचोला) में जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष सुदेश देशमुख व प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख के मार्गदर्शन में पाटेकोहरा पहुंचकर स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय गौरव यात्रा 2 बजे राजनांदगांव के शिवाजी पार्क बूढ़ा तालाब के बाजू में स्थित विशाल कद वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना, माल्यार्पण कर रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी। भूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि 19 फरवरी को वीर शिवाजी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।


