3.54 लाख श्रमिक में से 25000 की ई-केवाईसी नहीं

भास्कर न्यूज | धमतरी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत 3 लाख 54 हजार 564 हितग्राही हैं। इन हितग्राहियों का आधार सत्यापन व ई-केवाईसी किया जा रहा है। इनमें से 25 हजार 615 लोगों को ई-केवाईसी नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा कुरूद और नगरी में ई-केवाईसी बाकी हैं। कुरूद में 7629, जबकि नगरी में 7778 लोगों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। मगरलोड में 6589 और धमतरी में 3619 का ई-केवाईसी बाकी है। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों की बैठक लेकर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की सख्त चेतावनी दी है। फरवरी महीने तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक एजेंडे के अनुसार जनपदवार योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया, कि-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30.43 लाख मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरूद्ध में 23.02 लाख मानव दिवस पूर्ण कर लिया गया है। 28 फरवरी तक शत प्रतिशत मानव दिवस सृजित करने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आजीविका डबरी निर्माण कार्य 227 में से 187 कार्य अप्रारंभ हैं। इसे 10 मार्च तक पूर्ण करने कहा गया। सबसे ज्यादा नगरी ब्लाक में कार्य अपूर्ण हैं। यहां 192 कार्य स्वीकृत हैं, जबकि 165 कार्य अब तक अप्रारंभ हैं। मगरलोड में 23 में से 16, कुरूद में 6 में से 4 और धमतरी में 6 में से 2 कार्य अप्रारंभ हैं। समीक्षा बैठक में रामनारायण राठौर कार्यपालन अभियंता आरईएस, नकुल प्रसाद वर्मा उपसंचालक पंचायत, धरम सिंह व अन्य मौजूद थे। युक्तधारा पोर्टल में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के लिए कार्यों की प्रविष्टि प्रति ग्राम पंचायत 30 कार्यों का किया जाना है। सीईओ ने जीपीडीपी में शामिल कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से युक्तधारा कार्ययोजना में जोड़ने कहा। इसके लिए 7 दिन निर्धारित किया गया है। नगरी ब्लाक में युक्तधारा एक्सन प्लान निर्माण की प्रगति संतोषप्रद नहीं है। युक्तधारा में प्राथमिकता के आधार पर मुक्तिधाम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *