धमतरी| नहर बाईपास मार्ग पर झुके हुई एक नीम का पेड़ दुर्घटना का डर बना रहता है। दानीटोला से नहर किनारे रुद्री की ओर जाने वाले मार्ग पर, हनुमान मंदिर के पास यह पेड़ है। इस रास्ते से ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं, जो अक्सर इस नीम की टहनियों से टकराते हैं। कई बार ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर भी घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने इस खतरे के बारे में जल संसाधन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर इस पेड़ को काटना जरूरी है। विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर इस खतरे का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों की जान-माल सुरक्षित रह सके। – भागी निषाद, गंगरेल


