बालोद| जिला मुख्यालय में एक माह तक चलाए गए यातायात जागरूकता अभियान के बाद अब हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौटते नजर आ रहे हैं। यातायात सप्ताह के दौरान पुलिस द्वारा लगातार समझाइश, चालानी कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए थे, लेकिन अभियान समाप्त होते ही नियमों की अनदेखी फिर से बढ़ गई है। शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के फर्राटा भरते दिख रहे हैं, चालकों द्वारा सीटबेल्ट का उपयोग भी कम ही किया जा रहा है। पुलिस खुद भी कई बार हेलमेट और सीटबेल्ट के बिना नजर आ रही है। -विक्रम साहू, बालोद


