बालोद | शहर के बस स्टैंड में स्थित सार्वजनिक प्रसाधन कक्ष की सफाई व्यवस्था लचर नजर आ रही है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण वहां तेज बदबू बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रसाधन कक्ष की दीवारें गुटखा और पान की पीक से खराब हो चुकी हैं। जगह-जगह दाग दिखाई देते हैं, जिससे स्वच्छता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। वहीं वॉश बेसिन की भी नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा है और पानी की निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। -देवेश मंडावी, बालोद


