बालोद | शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 14 महीनों के दौरान 68 मोबाइल चोरी हो गई है। जिसे लेकर छात्रों और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्लासरूम और कैंपस में मोबाइल रखने की जगहों की निगरानी पर्याप्त नहीं है। कई छात्र चोरी की घटनाओं के बाद अपने मोबाइल लेकर आने में हिचकिचा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कैमरा निगरानी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करना चाहिए। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे, चौकसी और सुरक्षित लॉकर की व्यवस्था तत्काल की जाए।


