मुआवजा मिलने पर देर रात समाप्त हुआ चक्काजाम

कोरबा | हरदीबाजार में एक्सीडेंट में गर्भवती महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर से जारी चक्काजाम मुआवजा मिलने के बाद देर रात को समाप्त हुआ। हरदीबाजार क्षेत्र में ट्रेलर के बेकाबू होकर मुड़ापार बाजार क्षेत्र के एक घर में घुसने से वहां आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती शशि बाई सूर्यवंशी की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने घटनास्थल के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिजन व ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें चक्काजाम समाप्त करने की समझाइश दी थी। हालांकि परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। दुर्घटनाकारित ट्रेलर के मालिक के पहुंचने के बाद मुआवजे पर बात बनी। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता दी गई और वाहन मालिक की ओर से 2 लाख रुपए दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *