गांधी मैदान बना पार्किंग जोन, मेन गेट टूट चुका है

कवर्धा| शहर का ऐतिहासिक और सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख स्थल गांधी मैदान अब अपने मूल स्वरूप से भटकता नजर आ रहा है। खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सार्वजनिक सभाओं के लिए बना यह मैदान इन दिनों पार्किंग जोन में तब्दील हो गया है। मैदान के भीतर चारपहिया और दोपहिया वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं। इससे मैदान की स्वच्छता प्रभावित हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *