मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार की पत्नी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बोकारो | महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार की प|ी संजू देवी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समर्थन मांगा। कहा कि महाशिवरात्रि पर्व का दिन है, हर शिवभक्तों पर प्रभु की कृपा बनी रहे। चास वासियों को शुभकामनाएं देती हूं उनका घर यश समृद्धि से भरा रहे। वहीं संजीत पोल्टा व जय यादव के नेतृत्व में समर्थकों के साथ तेलीडीह, यदुवंश नगर, कुशवाहा नगर, प्रभात कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया। कई लोगों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। अभियान पूरी तरह आचार संहिता के दायरे में संचालित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *