सिटी रिपोर्टर | बोकारो विकास आयुक्त हस्तशिल्प के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की ओर से सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार हस्तशिल्प बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प संदीप कुमार, सहायक निदेशक हस्तशिल्प शत्रुध्न कुमार आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि हस्तशिल्प केवल कला नहीं, बल्कि लाखों कारीगर परिवारों की आजीविका का आधार है।


