दुर्ग| समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण करने जा रहा है। इसके लिए जिले में 18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। पहला शिविर 18 फरवरी को चरोदा के मंगल भवन में लगेगा, जहां चरोदा-भिलाई, धमधा, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल और अमलेश्वर व सपास के क्षेत्र के हितग्राहियों को उपकरण बांटे जाएंगे। दूसरा शिविर नगर निगम भिलाई के सभागार में लगेगा, जहां भिलाई, उतई, रिसाली, पाटन और आसपास के क्षेत्र के दिव्यांग लाभान्वित होंगे। इसी तरह तीसरा शिविर 20 फरवरी जिला जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।


