आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए सूची जारी, दावा-आपत्ति 25 तक

दुर्ग | एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम के अंतर्गत परिक्षेत्र सिकोला के आंगनबाड़ी केन्द्र आमापेंड्री में रिक्त कार्यकर्ता पद की भर्ती के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची परियोजना कार्यालय जामगांव-एम और जनपद पंचायत पाटन में चस्पा की गई है। इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *