भस्म आरती की झांकी, शिव तांडव, अघोर नृत्य से शिवमय हुआ भिलाई

भिलाई | महाशिवरात्रि पर रविवार को पूरी ट्विनसिटी शिवभक्ति में डूबी रही। इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई में जगह-जगह भगवान शिव की पालकी, शोभायात्रा निकाली गई। भिलाई में बोल बम सेवा समिति ने भोले बाबा की भव्य बारात निकाली। इसमें प्रदेशभर की झांकियां शामिल हुईं। भूत, पिशाच, अघोर के वेश में आए हरियाणा के कलाकारों की कलाबाजियां और नृत्य देखते ही बन रहा है। खासकर शिव तांडव और अघोर नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *