कैंप-1 के मकान से गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर | भिलाई छावनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी 18 नंबर रोड, कैंप-1 निवासी परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुपचुप मोहल्ला में सूने मकान में गहने और नगदी की चोरी की थी। शुक्रवार को कैंप-1 निवासी प्रार्थिया गुरचरण कौर (23 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आलमारी में रखे चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर परमजीत सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से गहने और नगदी बरामद कर लिया गया। आरोपी के जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *