आज से चार दिवसीय आवास लोन मेला मकान बनाने या खरीदने मिलेगा ऋण

दुर्ग| नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिवस के रूप में आवास लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों को मकान निर्माण या खरीद के लिए बैंक ऋण की आवश्यकता है, वे मेले में पहुंचकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क कर जानकारी और ऋण सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह मेला 16 फरवरी को जोन कार्यालय बोरसी, 17 फरवरी को आदित्य नगर, 18 फरवरी को उरला तथा 19 फरवरी को पद्मनाभपुर में आयोजित होगा। प्रत्येक स्थल पर मेला सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा। बैंक प्रतिनिधि पात्रता, दस्तावेज और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देंगे। नगर निगम ने अधिक लोगों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *