नशे में तालाब में डूबा, 3 घंटे के बाद बाहर निकाला शव

भास्कर न्यूज| महासमुंद तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हुंसराम ठाकुर पिता तिहारी राम ठाकुर (56) घोघरा का रहने वाला था। गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था। जहां वह भी शामिल हुआ। जहां से साइकिल लेकर तालाब की ओर निकला था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन कर लिया था। जहां तालाब में चला गया। गहराई में जाने के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई। साइकिल और चप्पल तालाब के पार में रखा हुआ था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की। तालाब के आसपास ढूंढने निकले तो देखा कि उनका साइकिल और चप्पल तालाब पार में रखा हुआ है। तो ग्रामीणों को शक गहराया। और तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। रात होने के कारण पीएम नहीं हो पाया है। दूसरे दिन पीएम हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *