चिल्फी घाटी| रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 पर अकलघरिया के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया था। उसकी पहचान राजू बंजारे (36) निवासी ग्राम परसमऊ, धुधवा (मप्र) के रूप में की गई थी। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर के निजी अस्पताल भेजा गया था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि उक्त नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसमें कई वाहन चालक व राहगीर चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।


