ब्रह्माकुमारी आश्रम अनुभूति भवन में मनाया महाशिवरात्रि उत्सव

ब्रह्माकुमारी आश्रम अनुभूति भवन में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बीएसएफ के कमांडेंट प्रदीप वर्मा तथा एडवोकेट राजेश कसरीजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीके शालिनी द्वारा महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया, उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव जन्म मरण से न्यारे हैं। वह कोई शरीर लेकर किसी के पास शिशु रूप में पालन नहीं ले सकते। वह सभी के मात-पिता एवं पालनहार है। कलयुग के अंतिम चरण में साधारण मनुष्य के तन में परकाया प्रवेश करते हैं। उनके मुखारविंद द्वारा वे ईश्वरीय ज्ञान और योग की शिक्षा देकर जन मन को सतोप्रधान बनाकर सतयुग की स्थापना करते हैं। उस मानव को प्रजापिता ब्रह्मा कहते हैं। इस अत्यंत महत्वपूर्ण रहस्य को जानने के उपरांत आप इस निष्कर्ष पर सहज ही पहुंच सकेंगे की वर्तमान कलयुग का अंतिम समय है, जहां धर्म के नाम पर हिंसा, विवेक शून्य ज्ञान और बाप रोटी के लिए बेटी का व्यापार कर रहा है। साइंस ने भी एटम बम आदि का आविष्कार किया है जो कि विश्व को भस्मीभूत कर देंगे। पर आपको यह जानकर अति हर्ष होगा कि परमपिता परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा ईश्वरीय ज्ञान का अनमोल वरदान दे रहे हैं। इसलिए आज हम उनकी 90वी शिव जयंती मना रहे हैं। अंत में बीके प्रिया बहन द्वारा क्रोध, ईर्ष्या, नफरत को शिव परमात्मा पर अर्पण करने की प्रतिज्ञा करवाई और शिव ध्वज लहराया गया। इस अवसर पर बीके सुभाष, महेंद्र त्रिपाठी, सुरजीत, हंसराज, जयचंद, बहादुर भाई और रवि डोडा गणमान्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *