महाशिवरात्रि पर लगाया रक्तदान कैंप, 76 यूनिट रक्त एकत्रित

श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी दुख निवारण श्री बालाजी धाम द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन फारेस्ट व्यू के विशेष सहयोग से किया गया। जिसमें गांव खुईखेड़ा एवं आसपास के 76 युवाओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में गांव के टीम कोआर्डिनेटर दीपक भूसरी, पंकज दूमड़ा के विशेष सहयोग से सफल शिविर संपन्न हुआ। इस विशेष मौके फारेस्ट व्यू के संचालक सत्यम एवं उनके समूह स्टाफ द्वारा रक्तदान भी किया गया। जानकारी देते संस्था ब्लड शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा, गिरधारी सिलग, सुखविंदर बराड़, राघव नागपाल, विकास झींझा, परमजीत सिंह, अक्षित सेतिया, जसवंत प्रजापति, किरन प्रभा ने बताया कि ब्लड शिविर फाजिल्का में मौसम की तबदीली के चलते लगातार रक्त की डिमांड बढ़ने लगी है जिसके चलते रोजाना की लागत 12 से 15 यूनिट्स होने लगी है और आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की संभावना है, क्योंकि फाजिल्का में जिनको भी रक्त की जरूरत पड़ती है उन्हें फ्री रिप्लेसमेंट ब्लड मुहैया करवाया जाता है। ऐसे में अगर किसी भी मरीज के परिजनों से ब्लड न मांगकर सिर्फ दिया ही जाएगा तो रक्तदान शिविर ही एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते यह सुविधा मिल पाएगी। इस विशेष मौके सभी रक्तदान करने वालों को पॉली बैग, मैडल, प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। संस्था का आगामी कैंप 22 फरवरी को फाजिल्का के केनेडियन पीजा आईसीआईसीआई बैंक के सामने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *