शिरोमणि पंथ अकाली मिसल शहीदां तरना दल के संस्थापक जत्थेदार बाबा दीप सिंह जी और जत्थेदार बाबा नोध सिंह जी की पावन स्मृति में वार्षिक जोड़ मेला रविवार को मनाया गया। धार्मिक समागम और दीवान गुरुद्वारा समाधा बाबा नोध सिंह जी, गांव चब्बा, तरनतारन रोड, अमृतसर में बड़ी श्रद्धा के साथ आयोजित किए गए। सालाना जोड़ मेले में विभिन्न मिसालों के मुखी और महापुरुषों ने हाजिरी लगाई वहीं देश विदेश से भी संगतों ने गुरु घर का आशीर्वाद लिया। मेले का आयोजन शिरोमणि पंथ अकाली श्री मिसल शहीदां तरना दल, श्री बाबा बकाला साहिब के सहयोग से किया जाता है। तरना दल के 16वें मुखी जथेदार बाबा जोगा सिंह सहित संत बाबा गुरदेव सिंह ने आए महापुरुषों का सिरोपा देकर सम्मान किया।


