तरनतारन | परमहंस बाबा ठाकुर जी महाराज के गांव चब्बा स्थित ऐतिहासिक रामबानी मंदिर में शिवरात्रि का मेला श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-शांति की कामना की।


