श्री राधा-कृष्ण मंदिर भिखीविंड से महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा

भिखीविंड| कस्बा भिखीविंड के श्री राधा-कृष्ण मंदिर से महाशिवरात्रि को समर्पित शोभायात्रा निकाली गई। शिव भक्तों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाए और देवी-देवताओं की झांकियों के सामने मनोकामना की। संगतों द्वारा संगत के लिए जगह-जगह विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए। यह विशाल शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर कसबे चारो रोडे से होते हुए शिवाला मंदिर पहुविंड पहुंची, यहां शिवाला मंदिर कमेटी पहुविंड द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस उपरात शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर भिखीविंड में समाप्त हुई। शोभायात्रा दौरान माता सरबजीत कौर घड़ियाले वालो से संगतों ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पंडित संदीप कुमार शास्त्री, मंदिर कमेटी प्रधान संदीप चोपड़ा, शांति प्रसाद ने बताया कि 15 फरवरी को मंदिर में रात को शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *