जतिन क्लब ने गोबिंद क्रिकेट को हराया

जालंधर| जतिन क्रिकेट क्लब और गोबिंद क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 क्रिकेट मैच सरकारी स्कूल की ग्राउंड में खेला गया। जिसमें गोबिंद क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का चयन किया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जतिन क्रिकेट क्लब की तरफ से मनी बतरा ने 4 विकेट, जतिन ने 1, आशु और सतीश ने 2-2 विकेट, भुवन ने 1 विकेट हासिल किए और गोबिंद क्रिकेट क्लब की टीम को 145 रनों पर रोक दिया। बल्लेबाजी में अभयदीप ने 38 रन की बेहतरीन पारी खेलीऔर सौरव ने 20 रनों का योगदान दिया और जतिन क्रिकेट क्लब की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *