एक्साइज विभाग ने शहर में दो छापेमारियों के दौरान अवैध शराब बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त एक्साइज जालंधर रेंज-2, नवजीत सिंह की अगुआई में की गई। पहली छापेमारी के दौरान एक्साइज अधिकारी जसप्रीत सिंह व बस्ती बावा खेल के आबकारी निरीक्षक मनजीत सिंह ढींढसा की टीम ने एक्साइज पुलिस के साथ सूचना के आधार पर कपूरथला रोड बस्ती बावा खेल के राज नगर में एक जूस कॉर्नर के पीछे स्थित दुकान के बेसमेंट में तलाशी की। जांच के दौरान 230 निप्स, 41.4 लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी बलदीप सिंह निवासी बस्ती बावा खेल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर नंबर 36 दिनांक 14.02.2026 थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज की गई है। आबकारी निरीक्षक सोमंत माही ने थाना मकसूदां की पुलिस के साथ गांव कानपुर में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने 57 पिंट्स (21.375 लीटर) शराब बरामद की। आरोपी गोपी भगत निवासी पश्चिमी मनोहरपुर, मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके खिलाफ थाना मकसूदां में एफआईआर दर्ज की जा रही है।


