मंदिर में चोरी, भजन चलाने के लिए लाया फोन चार्जिंग से उतारकर ले गया युवक

मॉडल हाउस स्थित सती माता मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक युवक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल मालिक ने बताया कि वह मंदिर में भजन चलाने के लिए अपना फोन लेकर आया था। भजन चलाते समय मोबाइल की बैटरी कम हो गई, जिस पर उसने फोन को मंदिर के अंदर, पुजारी के सामने ही चार्जिंग पर लगा दिया। इसके बाद वह करीब साढ़े 11 बजे पाठ करने के लिए बैठ गया। कुछ देर बाद जब वह मोबाइल लेने पहुंचा तो फोन वहां से गायब था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ऑरेंज रंग की हुडी पहने एक युवक पहले चार्जिंग पॉइंट के आसपास आता है और करीब एक मिनट तक इधर-उधर नजरें घुमाता रहता है। उस समय पुजारी श्रद्धालुओं को तिलक लगा रहे थे। भीड़ थोड़ी कम होते ही युवक मंदिर के अंदर जाता है और फिर लौटकर चार्जिंग से मोबाइल उतारकर ले जाता है। घटना का पता चलते ही मोबाइल मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *