दीपका के स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

गेवरा-दीपका | रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल दीपका में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित कर बुलाया। छात्रों में अच्छे संस्कार विकसित करने यह कार्यक्रम हुआ। स्कूल के डायरेक्टर प्राचार्य धरम तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम के अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, नगर पालिकाध्यक्ष दीपका संगीता साहू ने आयोजन को सराहा। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वरिष्ठजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, वार्ड पार्षद ज्योति तिवारी, समाजसेवी प्रेम जायसवाल, जगन्नाथ तिवारी, महेंद्र तिवारी, गुलशन ध्रुव, राजेन्द्र साहू, गजेंद्र सिंह राजपूत, उत्तम दुबे, कृष्णा यादव्र, मन्नू राठौर, स्कूल के उप प्राचार्य नीतू पांडे, ज्योति यादव, गायत्री राठौर, मेघा तिवारी, नीलम, रानी प्रजापति, पार्वती यादव, किरण यादव समेत बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *