टीम चरक धर्म संवाहक ने शहीदों को नमन किया

भास्कर न्यूज | गेवरा-दीपका प्रगति नगर दीपका के सार्वजनिक मंच में पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में टीम चरक धर्म संवाहक ने श्रद्धांजलि दीपांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, छात्रों व लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वार्ड पार्षद अरुणीश तिवारी, कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे, दीपका पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवानों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताई। स्कूली छात्रों की देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन भुनेंद्र डहरवाल ने किया। लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *