संत गजानन मंदिर दुर्ग में अनुष्ठान, 11 ब्राह्मणों ने कराया रुद्राभिषेक

भिलाई | रविवार को गजानन महाराज मंदिर दुर्ग में 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। इसमें मंदिर समिति के सदस्यों के साथ ही नागरिक भी शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ और भगवान की आरती की गई। रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में विलास दीक्षित बैठे थे। ब्राह्मणों में प्रमोद बंदे, अशोक भोपी, विनय गडकर, मुकुंद अवधूत, विकास पांडे, पत्तलवार नासिककर, सुनील चौरे और झोलदेव ने पूजा, अनुष्ठान पूरा कराया। यह जानकारी गजानन महाराज मंदिर दुर्ग के अध्यक्ष राजेश रडके ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *