अनिल पटेल बने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नए जिलाध्यक्ष

भास्कर न्यूज | महासमुंद छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की जिला इकाई का निर्वाचन प्रांतीय निर्देशों के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में संपन्न हुआ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए इस चुनाव में अनिल पटेल को नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी अरुण प्रधान (प्राचार्य, डाइट) और जिला निर्वाचन प्रभारी टेकराम सेन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अनिल पटेल ने 41 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भगोलीराम साहू को 27 मत मिले। वहीं, सचिव पद के लिए जयराम पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष अनिल पटेल, सचिव जयराम पटेल (निर्विरोध), कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद नायक, उपाध्यक्ष तोपसिंह पटेल , रोहिणी कुमार देवांगन , टंकेश्वर जायसवाल और अनिता सिन्हा (महासमुंद) शामिल है। उप सचिव सविता साहू (सर्वाधिक 58 मत), टोहन कुमार देवांगन, प्रकाशचंद्र टंडन और प्रीति कर्माकर, कार्यकारिणी सदस्य दाऊसिंह दीवान, शैलेन्द्र नायक, उत्तम कुमार वर्मा और चेतन सिंह दीवान को बनाया गया। निर्वाचन को सफल बनाने में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, संभागीय सचिव ओंकार वर्मा सहित अशोक शर्मा, चन्द्रहास पात्र, भागवत जगत और समस्त पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षक संघ का भविष्य उज्ज्वल: सेन उप प्रांताध्यक्ष एवं निर्वाचन प्रभारी टेकराम सेन ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक संघ सदैव राष्ट्रहित, शिक्षा हित और शिक्षक हित के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने विशेष रूप से खुशी जताते हुए कहा कि संघ की बागडोर अब एल.बी. संवर्ग के साथियों के हाथों में मजबूती से हस्तांतरित हुई है, जिससे संगठन का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *