बीएसपी बैडमिंटन टीम के लिए चयन स्पर्धा कल से

भिलाई| अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम की चयन स्पर्धा 17 व 18 फरवरी को निर्धारित है। बीएसपी के नियमित पुरुष कार्मिक, जो चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे 16 फरवरी तक अपना नाम चयनकर्ताओं के पास दर्ज करा सकते हैं। चयनकर्ता के रूप में प्रबंधन की तरफ से उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) अभिजीत भौमिक तथा प्रवीण उपाध्याय को नामित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 74939599530 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *