राष्ट्रीय स्केटिंग में छग को तीसरा स्थान, 17 पदक जीते

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई पुणे में हुई एंडूरियस स्केटिंग नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के 22 बच्चे शामिल हुए। स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पूरे नेशनल गेम्स में तीसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में अंडर-6 में सिया ने 1 कांस्य, अबीर माखीजा ने 2 स्वर्ण, अंडर-9 में अगस्त्य कुटेल ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता। अंडर-14 में आकाश ने एक स्वर्ण और 2 कांस्य पदक, देवांश विश्वकर्मा ने 1 रजत और 2 कांस्य पदक, खुशी चानपुरियी ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और एक कांस्य पदक दीता। इसमें वाहिनीत कौर ने 2 कांस्य पदक जीते। इस तरह छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 17 पदक जीते। इन सभी खिलाड़ियों का चयन मालदीव में जून में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग स्पर्धा के लिए हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *