सिटी रिपोर्टर | भिलाई सेल- बीएसपी के सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व विभाग एवं मानव संसाधन विभाग, राजहरा खदान के संयुक्त तत्वावधान में राजहरा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच जंवारा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (खदान) आरबी गहरवार और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी जयप्रकाश, महाप्रबंधक बिपिन कुमार, अरुण कुमार, एनके साहू, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट वांगखेम उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विविध लोक विधाओं जैसे सुआ, ददरिया, कर्मा, पंडवानी, जसगीत, पंथी, राऊतनाचा एवं गौरा-गौरी की गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। शुरुआत में उप प्रबंधक मानव संसाधन गिरीश कुमार मढ़रिया ने अतिथियों का स्वागत किय। मुख्य महाप्रबंधक गहरवार ने राजहरा क्षेत्र में लंबे अंतराल के बाद इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुनः आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। संचालन मानव संसाधन विभाग के रतिश मिश्रा ने किया। विभाग के शैलेश पटनायक, आनंद कुमार, राजेश पांडे, मुरलीधर चंद्राकर, संतराम साहू उपस्थित थे।


