विदाई समारोह में बालिकाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहन नृत्य

भास्कर न्यूज | कांकेर कमला नेहरू पब्लिक हाईस्कूल कांकेर में 10वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कमला गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानमंत्री आशीषा कोमरा व उप प्रधानमंत्री खेमांशी पोटाई ने किया। विद्यालय में गठित कैबिनेट अनिकेत यादव , कांशु देवांगन ,भव्या दुग्गा तथा अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा गतिविधि को संपन्न कराया गया। नृत्य की प्रस्तुति कक्षा दूसरी की छात्राएं आयशा , वंशिका पटेल , पूर्वंशी साहू , रूद्राक्षी सलाम , साक्षी बघेल ,जयश्री मरकाम ने दी। चौथी की छात्राएं तीक्षा देवांगन, वेणुका कोरेटी, अलीशा नेताम, मोनिका कुलदीप ने रीमिक्स सॉन्ग पर नृत्य की प्रस्तुति दी। पांचवीं की छात्राएं दिव्या पटेल, अरोमा साहू, रागिनी साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा 10वीं के छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए श्रीफल, पेन व पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सिर पर किताब रखकर रैंप वॉक में निखिल प्रथम, बॉटल प्रतियोगिता में तमन्ना कैमरो प्रथम व बलून प्रतियोगिता में भावेश ध्रुव प्रथम रहे। कमला गुप्ता द्वारा प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर उनके सफलता की कामना कर उनका उत्साह व मार्गदर्शन किया। इस दौरान सचिव विवेक गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, प्राचार्या चांदनी मंडावी, वरिष्ठ शिक्षिका अरुणा यादव, दीपा रावत, शीला मरकाम, सोनाली दीक्षित, स्वालेहा खान, वैभांशी ठाकुर, खुशबू मंडावी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *