शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई पूजा, मेले में उमड़ी भीड़, बांटा प्रसाद

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल महाशिवरात्रि पर पूरे दुर्गूकोंदल अंचल में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जहां देशभर में भगवान शिव की आराधना धूमधाम से की जा रही है। वहीं दुर्गूकोंदल क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महाशिवरात्रि के अवसर पर खंडीघाट-चेमल में प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पहाड़ियों की गोद में बहती जलधारा के किनारे सजा मेला भक्तों से पट गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र व पुष्प अर्पित किए। कर्रामाड़ में आयोजित महाशिवरात्रि मेला धार्मिक परंपरा के साथ-साथ लोक संस्कृति का भी जीवंत मंच बना। मेले में झूले, खान-पान और विभिन्न स्टॉलों पर चहल-पहल बनी रही। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। यह मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देता है। दुर्गुकोंदल स्थित प्राचीन शिवमंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *