बेमेतरा| अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने बेमेतरा जिले में संगठन के विस्तार व युवाओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महासभा ने ग्राम अमोरा (बेमेतरा) निवासी प्रज्वल कुमार वर्मा को जिला युवा प्रकोष्ठ बेमेतरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर की गई है। प्रज्वल वर्मा की समाज के प्रति सक्रियता, समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।


