संगीत मंडली ने प्रस्तुत किया भक्ति गीत

भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर में छात्रों में आस्था सकारात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि का पावन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की टीचर वंदना ठाकुर ने अपने वक्तव्य के माध्यम से महाशिवरात्रि के महत्व को प्रतिपादित करते हुए भगवान शिव की शिक्षाओं सत्य, करुणा और आत्म अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त विद्यालय की संगीत मंडली ने भगवान शिव को समर्पित एक भावपूर्ण भक्ति गीत प्रस्तुत कर संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संदेश में सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव के सरल और सरस स्वभाव को अपनाकर अपने अंदर निहित आंतरिक शक्तियों को आत्मसात करने का आग्रह किया। साथ ही सभी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए उत्साहपूर्वक समस्त त्योहारों को मनाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *