भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरप्रीत सिंह रहे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ साई लुधियाना के स्टाफ और एथलीटों ने भी साइकिलिंग में हिस्सा लिया। साइकिलिंग कार्यक्रम के समापन के बाद योग सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोटापे से लड़ना, लोगों में जागरूकता फैलाना और आमजन को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की थीम फिट इंडिया की डोज, आधा घंटा रोज” था। साइकिल रैली साई लुधियाना से फाउंटेन चौक तक निकाली गई और वापस साई केंद्र पहुंची। कुल दूरी लगभग 3 किलोमीटर रही। सहायक निदेशक साई लुधियाना ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ताकि लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।


