लुधियाना| भगवान राम सेवा संघ द्वारा रविवार को दरेसी रोड स्थित सीता माता मंदिर एवं धर्मशाला में 181वां पावन हवन एवं राशन वितरण समारोह अत्यंत श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ पं. राजेश के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत जिंदल, अनु जिंदल एवं वरुण जिंदल ने विशेष तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथियों द्वारा हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। संघ द्वारा अपनी सेवा परंपरा को जारी रखते हुए इस अवसर पर 60 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और उन्हें संबल प्रदान करना है। इस सेवा कार्य में संघ के प्रधान किरण भल्ला, दिनेश मारवाहा, वेद भंडारी, विनोद, दीपक जोशी, अमित सलवान, नीरज पराशर, मोहित जैन, दविंदर सिंह हैप्पी, विनोद पराशर, विशाल पराशर और संदीप मारवाहा ने सक्रिय योगदान दिया। अविनाश सिक्का, कमल बस्सी, संदीप सभरवाल और राजेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


