अलवर| स्कीम तीन के पास मोहल्ला फैमिली लाइन में रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मोहल्ले के देव कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ मंदिर में गया हुआ था। घर के बाहर साइकिल खड़ी थी। मंदिर से वापस लौटने के दौरान उक्त व्यक्ति साइकिल चोरी कर ले जा रहा था। पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान मोहल्ले के अन्य लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे पहले आरोपी मोहल्ले के भगवान दास की साइकिल चोरी कर ले गया था। पूछताछ में आरोपी खुद का नाम फकरू दीन पुत्र हुरू खान निवासी हाजी पलटू का बास खोहा घासोली बताया था। आरोपी ने करीब 15 दिन पहले भी मोहल्ले से एक अन्य साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी फकरूदीन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। आरोपी फकरूदीन को गिरफ्तार कर थाने ले जाते हुए।


