डीआरएम ने देवास रेलवे स्टेशन का लिया जायजा:देवास और उज्जैन के बीच चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही

रतलाम मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार बुधवार को देवास पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं को देखा। अमृत महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन पर हुए नवीन कार्यों को लेकर स्टेशन मास्टर से जानकारी ली। उन्होंने देवास और उज्जैन के बीच चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की बात भी कही। डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया कि समय-समय पर निरीक्षण किए जाते हैं। आज के निरीक्षण में देवास रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों को देखा गया। 95 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। पहले के मुकाबले स्टेशन काफी अच्छा बन चुका है। स्टेशन पर नवीन कार्य होने से देवास की जनता को भी सुविधा मिलेगी। ट्रेन के रूटों के सवाल पर कहा कि हमारे लिए दोनों ही रूट महत्वपूर्ण हैं। किसी भी ट्रेन का रूट डिसाइड करने के लिए बहुत सारे बिंदुओं को ध्यान में रखा जाता है। ऐसा नहीं है कि देवास से कोई रतलाम मंडल का विरोध है। कुल मिलाकर टाइम टेबल के हिसाब से और जितनी डिमांड है, उसी आधार पर रूट तय किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *