खासा हाईवे पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक से टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार 3 युवक घायल हो गए, जबकि बाकी बाल-बाल बचे। राहगीरों ने तुरंत कार सवार घायलों को बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाइक सवार युवक को भी मामूली चोट आई थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे थाना छेहर्टा पुलिस ने कार को टो करके वहां से हटवाया। इलाका खासा देहाती का पड़ता था मगर छेहर्टा पुलिस ने जांच की। 2 घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जबकि एक अभी भी उपचाराधीन है। घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है। दोनों गुटों में से किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं करवाई। पुलिस के मुताबिक सभी सेफ हैं। कार सवार युवक बटाला से अटारी की ओर जा रहे थे और तेज रफ्तार में थे। अचानक कार के बेकाबू होने से हादसा हो गया। एसएचओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि खासा पुलिस जांच कर रही है।


