अमृतसर| महाशिवरात्रि पर दुर्ग्याणा के श्री लक्ष्मी नारायण भोग भंडार के कर्मचारियों की तरफ से लंगर लगाया। पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके ठाकुर जी को भोग लगाया। इस मौके पर महासचिव अरुण खन्ना, मैनेजर अनिल शर्मा, संजीव खन्ना, विधु पुरी, जियालाल, गुलशन कोहली, पिंक राज और राजकुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


