शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि के रंग में ट्विनसिटी सराबोर रहा। खुर्सीपार में बोल बम सेवा समिति की ओर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा, ओडिशा समेत अन्य राज्यों की भगवान शिव की झांकियां शामिल हुईं। इसमें एक तरफ अघोरी नृत्य ने श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं केरल की कांतारा झांकी ने सभी का मनमोहा। हनुमान जी की झांकी ने लोगों में उत्साह भरा।


