सीएम साय ने कहा:सामाजिक सम्मेलन कुरीतियों को दूर करने और सामूहिक चिंतन का भी मंच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को कुनकुरी विकासखंड के ग्राम खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए खारीझरिया में मंगल भवन और सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। इसी दौरान 11.75 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सम्मेलन मिलन का माध्यम होने के साथ कुरीतियों को दूर करने और सामूहिक चिंतन का मंच भी हैं। उन्होंने यादव समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज भगवान श्रीकृष्ण की परंपरा और गौवंश संरक्षण की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है और नशामुक्त समाज की दिशा में सभी को आगे आना चाहिए। ​मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 करोड़ 75 लाख 94 हजार रुपए के कार्यों का तोहफा दिया। जोकारी से मधेश्वर पहाड़ पहुंच मार्ग 3 किमी ₹3.68 भूमिपूजन, एनएच-43 से मयाली डेम पहुंच मार्ग (1.30 किमी) ₹2.85 भूमिपूजन, एसएच-17 से पुटकेला पहुंच मार्ग (2.20 किमी) ₹2.33 लोकार्पण, अन्य कार्य (सीसी रोड, उचित मूल्य दुकान आदि) ₹0.89 भूमिपूजन शामिल है। मोदी की गारंटी और जनकल्याणकारी योजनाएं
​मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक 26 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।70 लाख महिलाओं के खातों में 15 हजार करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई है।3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि होली से पहले किसानों को अंतर की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।पारिश्रमिक दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है।​ प्रतिभाओं का सम्मान और शिक्षा पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
मुख्यमंत्री ने शिक्षा को समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज और प्रदेश में मेडिकल-इंजीनियरिंग संस्थानों के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर रही है।​कार्यक्रम में जिला प्रशासन और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *