प्रेमिका के चले जाने से युवक ने की आत्महत्या:3 महीने पहले विवाहिता को भगाकर लाया था, परिजन लेकर चले गए तो लगा लिया फंदा

झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के नाहर सिंघी गांव में शनिवार शाम 7 बजे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण अवसाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया- नाहर सिंघी गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र रामलाल ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसआरजी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता को भगाकर लाया था युवक दीपक के पिता रामलाल ने पुलिस को बताया कि दीपक करीब तीन महीने पहले कोटा जिले के चेचट इलाके से एक विवाहिता को भगाकर लाया था। वह महिला तब से दीपक के साथ ही रह रही थी। महिला के परिजन ले गए तो कर ली आत्महत्या शनिवार दोपहर विवाहिता का पति और उसके पीहर पक्ष के लोग आए और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद से ही दीपक गहरे तनाव में था। पुलिस ने भी इसी घटना को आत्महत्या का मुख्य कारण माना है। पिता रामलाल ने बताया- दीपक पेशे से ड्राइवर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके घर में एक छोटा भाई है और उसके पिता रामलाल मजदूरी करते हैं। …. आत्महत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: जयपुर में बीटेक स्टूडेंट ने की आत्महत्या:जहर खाने के बाद हॉस्पिटल में मौत; परिजनों का आरोप- अवैध वसूली के लिए टॉर्चर कर रहे थे युवक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *