दादा ने मां का हाथ पकड़ा, दादी ने दवा खिलाई:महोबा में बोला 5 साल का बेटा; परिजनों ने कहा- सल्फॉस खिलाकर मारा गया

दादा ने पिटाई की, मम्मी के हाथ पकड़े और दादी ने दवा खिला दी। ये कहना है 5 साल के बच्चे का, जिसकी मां की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे जबरन सल्फॉस खिलाकर मार दिया। ससुराल के लोग वॉशिंग मशीन और एक लाख रुपए लाने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। घटना रविवार शाम की महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के मड़वाई गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही महिला निधि के मायके वाले ससुराल पहुंचे। उस समय निधि बेहोश थी। उसे लेकर पास के अस्पताल गए, जहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बार महिला के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। अब पढ़िए परिजनों का आरोप… मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले कालका प्रसाद ने 6 साल पहले अपनी बेटी निधि (26) की शादी महोबकंठ के रमाकांत से की थी। निधि के मामा सुरेश प्रसाद नायक ने बताया कि शादी के कुछ माह तक सबकुछ ठीक था। लेकिन धीरे-धीरे ससुराल के लोग पैसे की डिमांड करने लगे। रविवार को निधि के पिता के पास समधी का फोन आया कि निधि ने सल्फॉस खा लिया है और उसकी हालत खराब हो गई है, जल्दी आ जाएं। जब हम लोग रमाकांत के घर पहुंचे तो वहां ससुराल पक्ष का कोई नहीं था। घर में निधि बेसुध पड़ी थी और उसका 5 साल का बेटा था। हम लोग निधि को लेकर अस्पताल गए, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना के एक दिन पहले ही दामाद प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गया था। ससुराल के लोगों ने पूरी प्लानिंग के तहत ऐसा किया। 8 दिन पहले दिए थे एक लाख रुपए
मामा सुरेश ने बताया कि ससुराल के लोग निधि को आए दिन पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे। पिछले मंगलवार को निधि के ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए की मांग की थी। उनके दबाव के चलते बहनोई कालका प्रसाद ने उधार लेकर उन्हें एक लाख रुपए भेजे थे। अगर फसल कटने तक वह बेटी को छोड़ देते, तो हम और पैसे दे देते। निधि अपने बहन भाई में उससे बड़ी थी। उसकी छोटी बहन सुधि और भाई अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घर के टॉयलेट में बेसुध पड़ी थी निधि
सुरेश प्रसाद ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि निधि की हालत खराब है तो वह अपने बहनोई के साथ वहां पहुंचे। निधि घर के टॉयलेट में अचेत अवस्था में पड़ी थी। टॉयलेट का दरवाजा बाहर से बंद था। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे जबरन सल्फॉस खिलाकर टॉयलेट में बंद कर दिया था। महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने अंतिम संस्कार के बाद शिकायत देने की बात कही है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– ये भी पढ़ें: मोनालिसा बोलीं- वसीम रिजवी अफवाह न फैलाएं:डायरेक्टर ने भी दिया जवाब- मेरे लिए फिल्म इंडस्ट्री अय्याशी की जगह नहीं महाकुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों एक्टिंग सीख रही हैं। प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजवी ने कहा- मोनालिसा को वह बर्बाद कर देगा। सनोज मिश्रा ने आदिवासी परिवार का फायदा उठाया। वह मोनालिसा और उनके परिवार को धोखा दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *