सतना में सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत:गैस सिलेंडर भरवाकर लौट रहे थे, हरदी मोड के पास कार ने मारी टक्कर

सतना में मंगलवार शाम एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सिलेंडर भरवाकर वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है। हादसा एनएच-30 पर रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के हरदी मोड के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शैलेन्द्र कोल (40) और रामलखन कोल (30) के रूप में हुई है। दोनों रामपुर बघेलान के रहने वाले थे। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों त्योंधरी से गैस सिलेंडर भरवाकर अपने गांव कुल्लुहा लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *