खालसा कॉलेज… सामने सड़क टूटी

शहर के प्रतिष्ठित खालसा कॉलेज के सामने और पंजाब नाटशाला के बिल्कुल आगे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पंजाब नाटशाला में अक्सर वीवीआईपी हस्तियों और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर इस गड्ढे का होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि किसी गंभीर हादसे से पहले प्रशासन इसे तुरंत दुरुस्त करवाए ताकि शहर की छवि और सुरक्षा बनी रहे। गुरजिंदर सिंह, निवासी नारायणगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *