दो मामलों में 2 पिस्तौल सहित चार आरोपी काबू

अमृतसर | घरिंडा थाना पुलिस ने 2 मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पहले मामले में बीएसएफ की ‘ए’ कंपनी के कमांडर राकेश नेगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। बीएसएफ कर्मियों ने गांव गल्लूवाल निवासी सागर सिंह और जगतार सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तुर्किये निर्मित पिस्तौल, 2 मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ। दूसरे मामले में विशेष सैल की टीम अटारी लिंक रोड के पास पुली नजदीक पहुंची तो 2 युवक पुलिस को देखकर घबरा गए । शक के आधार पर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सज्जनप्रीत सिंह निवासी धोलपुर, जिला गुरदासपुर तथा आशीष सिंह उर्फ आशू निवासी झब्बाल के रूप में हुई है। उनके पास से एक पिस्तौल व मैगजीन बरामद हुई। यह दोनों कार्रवाई शनिवार को हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *