अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल ने सह-पाठ्यक्रम और रचनात्मकता के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान को प्रतिष्ठित ‘इंडिया एक्टिविटीज एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा को समग्र शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘लीडरशिप इन एजुकेशन अवार्ड’ से नवाजा गया। विद्यालय के 568 विद्यार्थियों ने विभिन्न कला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 54 स्वर्ण, 39 रजत और 21 कांस्य पदक अपने नाम किए। विशेष उपलब्धियों के लिए शीर्ष विजेताओं को स्केट स्कूटर और एस्ट्रोनॉट गैलेक्सी प्रोजेक्टर जैसे आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


